Paperless online applications invited under the Post-Matric Scholarship Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 6:33 PM (IST)
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित
टोंक। शिक्षण संस्थाओ द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन के पश्चात दस्तावेजों की नियमानुसार जांच कर आवेदनों को ऑनलाईन ही विभाग को भेजे जाते हैैैै। विभागीय पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की नियमानुसार जांच पश्चात सत्यापन/स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा स्वीकार कर विद्यार्थी की नियमानुसार स्वीकृति जारी कर छात्रवृति राशि का भुगतान कर दिया जाता हैै। जिन विद्यार्थियो के आवेदन पत्रों में किसी भी प्रकार की कमी रहती है, तो विभाग द्वारा आक्षेप लगाया जाता है, जिसकी विद्यार्थी द्वारा पूर्ति कर आवेदन को पुन: विभाग को भिजवाया जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टोंक के उपनिदेशक डॉ. करतार सिंह मीणा ने बताया कि जिले में सत्र 2024-25 में उतर मैट्रिक छात्रवृति योजना अन्तर्गत 5757 आवेदन पत्र विद्यार्थियों के स्तर पर आक्षेप की पूर्ति करने के लिए एवं 737 आवेदन पत्र शिक्षण संस्थानों के स्तर पर जांच हेतु लम्बित है। विभाग द्वारा सत्र 2024-25 के आवेदनों की शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर लंबित एवं विद्यार्थियों के स्तर पर आक्षेप की पूर्ति करवाकर दिनाक 25 नवंबर तक समस्त पात्र आवेदन पत्रों को विभाग को ऑनलाईन करवाया जाना सुनिष्चित करें। विद्यार्थियों ने आवेदन के उपरान्त आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक विवरण जैसे दस्तावेजों में संशोंधन करवाया है, जिनके कारण ऐसे आवेदन पत्रों में रेड फ्लैग से चिन्हित होने का आक्षेप लगा हुआ है। उक्त विद्यार्थी भी जनाधार में दस्तावेज अपडेट करवाकर छात्रवृति की प्रोफाइल अपडेट कर आवेदन पत्र को सबमिट किया जाना सुनिश्चित करें। 25 नवंबर के बाद कालेज/ विद्यार्थी स्तर पर लंबित एवं रेड फ्लैग श्रेणी के किसी भी आवेदन पत्र को स्वीकार नही किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यार्थी व संबंधित शैक्षणिक संस्थान की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement