पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की दो चरणों में हुई परीक्षा के
प्रश्न-पत्र और उसके उत्तर लीक होने के बाद सोमवार को छात्रों ने परीक्षा
को रद्द करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सैकडों की संख्या में
छात्रों ने बीएसएससी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने
बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम के साथ धक्का-मुक्की भी की।
पुलिस के अनुसार प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर परीक्षार्थियों ने
कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कई बार छात्र तथा
पुलिस में झडप की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्र परीक्षा को रद्द करने के
साथ-साथ बीएसएससी के अध्यक्ष अैर सचिव को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस
क्रम में कार्यालय आए बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम को गुस्साए छात्रों का
कोपभाजन बनना पडा। छात्रों ने उनके साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की।
पुलिस के जवान सचिव को छात्रों के बीच से निकालकर किसी तरह कार्यालय तक ले
गए।
छात्रों का आरोप है कि बीएसएससी की परीक्षा विवादों में रही है। छात्रों के
भविष्य से खिलव़ाड किया जा रहा है। ऎसी परीक्षा से मेधावी छात्रों को
मानसिक आघात लगता है। पैसे का खेल होता है और जैसे-तैसे लोग नौकरी पा जाते
हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के पूर्व ही प्रश्न-पत्र बाहर आ गए और
सचिव कह रहे हैं कि परीक्षा में कोई कदाचार नहीं हुआ।
आरोप है कि रविवार को बीएसएससी की परीक्षा के पूर्व ही प्रश्नपत्र और उनके
उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।