पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने कहा, हम चाहते हैं कि भारत के सभी
राजनीतिक दल कश्मीर से विस्थापित हुए हिंदुओं के बारे में सोचें। कश्मीर
में यह धार्मिक संघर्ष निरंतर चल रहा है। यह धार्मिक फांसीवाद और भारत
विरोधियों का गढ़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को बांटना आज जरूरी
हो गया है।