Pandit Devkinandan Thakur paid a courtesy call on CM Bhajanlal Sharma and provided details regarding the SPL Bharat Cup 2027.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, एसपीएल भारत कप 2027 को लेकर दी जानकारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जुलाई 2026 3:45 PM (IST)
पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, एसपीएल भारत कप 2027 को लेकर दी जानकारी
जयपुर, । एसपीएल भारत कप 2027 के मुख्य संरक्षक पंडित देवकीनंदन ठाकुर और संस्थापक विजय शर्मा ने सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की । इस मौके पर उन्होंने एसपीएल भारत कप 2027 की परिकल्पना, उद्देश्य और रुपरेखा को लेकर चर्चा की । आपको बता दे कि एसपीएल भारत कप 2027 राजस्थान में फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने जा रहा है । इस बार टी-10 की जगह टी-12 प्रारूप में मुकाबले होंगे तथा टेनिस बॉल के स्थान पर सिंथेटिक लेदर बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें टी-12 प्रारूप, खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन सिस्टम, सिंथेटिक लेदर बॉल का उपयोग और विजेता टीम के लिए 31 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रमुख हैं।
मुख्य संरक्षक पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने कहा ने कहा कि एसपीएल भारत कप में प्रतिभाओं को मंच देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और प्रेरणादायी युवा तैयार करना भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement