Advertisement
4 जुलाई का पंचांग : संकष्टी चतुर्थी के समापन पर करें गणपति की पूजा, दोपहर 12:04 से दोपहर 12:58 बजे तक अभिजित मूहुर्त

इस दिन सुबह 5:49 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, रात 10:20 बजे चन्द्रोदय और सुबह 10:13 बजे चन्द्रास्त होगा।
पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेगा।
वहीं, 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को हर्षण योग प्रभावी नहीं रहेगा। इस दिन प्रीति योग शाम 5:02 तक रहेगा।
शनिवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है।
वहीं, राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा, गुलिक काल सुबह 5:49-7:30 बजे के आसपास रहेगा।
और दोपहर 2:10 से 3:55 तक यमगंड रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है।
वहीं, 4 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
4 जुलाई 2026 (शनिवार) को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना आवश्यक भी है, तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


