पणजी। पणजी के मेयर सुरेन्द्र फुरतदो फोटों खिंचाने के चक्कर में गंदे नाले मेें गिर गए। दरअसल रविवार को सुरेंद्र मीडियाकर्मियों को गंदे नाले में जलकुंभी हटाने वाली मशीन के इस्तेमाल का तरीका बता रहे थे।
जलकुंभी हटाने वाली मशीन लगी नौका पर मेयर सुरेंद्र अधिकारियों के साथ सवार हुए थे। नौका पर ज्यादा लोग होने से वह पलट गई अैर नौका पर सवार सभी लोग पानी में गिर गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।