सौरभ ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले दो महीने के अवकाश पर थे और इस दौरान 24
अक्टूबर को उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अपनी जुड़वां बेटियों का जन्मदिन
मनाया था। सौरभ अपने बड़े भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए 2003 में सेना में
भर्ती हुए थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, जुड़वां बेटियां और बुजुर्ग
माता-पिता हैं। उनके भाई भी जम्मू एवं कश्मीर में सेना में तैनात हैं।
भेकरे नगर और आसपास के गांव के लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा
लिया। उन्होंने सौरभ फराटे अमर रहेंं और भारत माता की जय के नारे लगाए।