Advertisement
फिलिस्तीन ने इजरायल से गाजा छोड़ने की अपील की

इजरायल ने पहले चरण को 42 दिन और बढ़ाने की मांग की, लेकिन हमास ने इसे अस्वीकार कर दिया और दूसरे चरण के लिए बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई। दूसरे चरण में इजरायली बंधकों की रिहाई, गाजा से इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और स्थायी युद्धविराम की शर्तें तय की जानी हैं।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को इजरायली अधिकारियों ने कहा था कि सेना गाजा-मिस्र सीमा से हटने के लिए तैयार नहीं है, जबकि संघर्ष विराम समझौते में शनिवार तक वापसी की बात की गई थी।
इस समझौते के पहले चरण के दौरान, इजरायल को सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में चार बंधकों के शव मिले, जिनकी पहचान बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने की।
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, तीन बंधकों की मौत उनकी कैद के दौरान हुई, जबकि चौथे की मौत 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में हुई थी। तेल अवीव में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने हमास द्वारा शव सौंपे जाने के बाद चार शवों की पहचान की पुष्टि की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


