Advertisement
पाकिस्तानी महिला और उसके भारतीय प्रेमी को मिली जमानत

सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर पाकिस्तान से भारत आई थी। इसके बाद से सीमा रबूपुरा के अंबेडकर नगर में किराए पर मकान लेकर सचिन मीणा के साथ रह रही थी। इसका पता चलने पर पुलिस सभी को पकड़ने पहुंची। लेकिन, सब भाग निकले। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा। पुलिस ने सचिन, उसके पिता नेत्रपाल व सीमा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया।
सुनवाई के दौरान वकील ने सीमा और उसके चार बच्चों की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी।
सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे। बताया गया है कि ये आधार कार्ड फर्जी बनाये गए थे। इन आधार कार्ड में एडिट कर सीमा को सचिन की पत्नी आदि बताया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


