pakistani mirage fighter crashes in karachi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक मिराज फाइटर क्रैश,पायलट की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 6:19 PM (IST)
पाक मिराज फाइटर क्रैश,पायलट की मौत
इस्लामाबाद। कराची में मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान के पायलट की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुशर्रफ कॉलोनी में मिराज विमान के गिरने से भारी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। पाकिस्तान वायुसेना के प्रवक्ता स्क्वाड्रन लीडर बाकिर अली ने कहा कि विमान ने कराची इलाके के मसरूर एयर बेस से उड़ान भरी थी। वायु सेना ने बयान में कहा, दुर्घटना में किसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है। बयान के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वायु सेना मुख्यालय ने एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement