Pakistani couple murdered Indian couple in Dubai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुबई में पाकिस्तानी शख्स ने की भारतीय जोड़े की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जून 2020 4:02 PM (IST)
दुबई में पाकिस्तानी शख्स ने की भारतीय जोड़े की हत्या
दुबई। दुबई में पिछले हफ्ते एक पाकिस्तानी नागरिक ने डकैती के दौरान गुजरात के एक भारतीय दंपति की हत्या कर दी और उनकी किशोर बेटी को बेरहमी से घायल कर दिया। दाइजीवल्र्ड ने बताया कि दंपति - हिरेन अधिया और विधि अधिया जिनकी उम्र 40 के करीब थी, उनकी 18 जून को हत्या कर दी गई। अधिया परिवार अरब रैंच के एक विला में रहता था। उनके 13 और 18 वर्ष की आयु के दोनों बच्चे घटना के समय घर पर थे। आरोपी ने बड़ी बेटी के सामने आने पर उसे चाकू मार दिया। हिरेन, शारजाह तेल और गैस कॉन्ट्रेक्टर के एक वरिष्ठ निदेशक थे। वह अपने परिवार के साथ लगभग तीन साल पहले दुबई गए थे। गुजरात में उनके रिश्तेदार हैं। पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले अधिया परिवार के घर पर काम किया था। बाद में बेरोजगारी के कारण वह नकदी और गहने लूटने के लिए यहां आया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement