Pakistan wont be able to copy new notes says Intelligence agencies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए नोटों की नकल नहीं कर पाएगा पाक!

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 9:25 PM (IST)
नए नोटों की नकल नहीं कर पाएगा पाक!
नई दिल्ली। कालेधन पर लगाम कसने के लिए केन्द्र सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके बदले सरकार ने 500 और 2000 के नए नोट निकालें हैं। इन नए नोटों में कई सिक्योरिटी फीचर्स नए दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां इन 500 और 2000 के नए नोटों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त है। एजेंसियों का कहना है कि नए नोटों में जो सुरक्षा मापदंड अपनाए गए हैं उनसे कुछ समय तक इन नोटों की नकल करना नामुमकिन होगा। पाकिस्तान और अन्य आपराधिक नेटवर्क्स इन नए नोटों की नकल नहीं कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुफिया एजेंसी रॉ, आईबी और डीआरआई ने पिछले छह महीनों से खुफिया रूप से छप रहे इन नए नोटों की जांच की है। जांच में खुफिया एजेंसिया इसकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त है। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इन नए नोटों की नकल करना आसान नहीं है। गाौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने सरकार और रिजर्व बैंक को पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने पेशावर में एक खास छापाखाना तैयार कर रखा है जहां सिर्फ नकली भारतीय मुद्रा छापी जाती है। यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement