Pakistan has now broken the ceasefire in Poonch, BSF open firing in Kerni sector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घुसपैठ के मद्देनजर BSF की फायरिंग

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 7:51 PM (IST)
घुसपैठ के मद्देनजर BSF की फायरिंग
गुरदासपुर/जम्मू। पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सीमा पार से भारत पर हमले की साजिश रची जा रही है। पाकिस्तान ने सोमवार को कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया, वहीं पंजाब के गुरदासपुर की चकरी पोस्ट पर संदिग्धों की घुसपैठ के मद्देनजर बीएसएफ की तरफ से गोलीबारी की गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चकरी पोस्ट के पास 6-8 संदिग्धों को देखा गया है। बीएसएफ के जवानों ने संदिग्धों पर फायरिंग भी की। इससे पहले रविवार को पंजाब में पाकिस्तान की तरफ से धमकी भरे गुब्बारे मिले थे। जम्मू-कश्मीर में पुंंछ के शाहपुर केरनी सेक्टर में भी सोमवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। शाहपुर केरनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में दो आतंकी ढेर हो गए जबकि आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जख्मी हो गया।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement