khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 11:45 AM (IST)
श्रीनगर। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाक लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। पाक सेना कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है। कल रात को जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फिर से सीजफायर का उल्ंलघन किया। कल रात करीब 8.30 बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। पाक सेना की ओर से 82 एमएम के मोर्टार दागे गए और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने पाक सेना की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दिया। फायरिंग करीब रात 1.30 बजे तक चली।
अभी तक भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि नौशेरा सेक्टर में तीन दिन में दूसरी बार पाक सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। ज्ञातव्य है कि गोवा में आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने पाक को आडे हाथों लेते हुए कहा था कि पाक आतंकवाद को पनाह दे रहा है।