Pakistan violates ceasefire in many areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 2:45 PM (IST)
कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार को कश्मीर में एलओसी पर फिर से गोलीबारी की और युद्ध विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेन्दर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की गई। ये गोलाबारी एलओसी पर कई जगहों पर की गई। आज सुबह 5.30 बजे पाकिस्तान ने एलओसी पर मनकोट सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। सुबह 11 बजे देगवार और 12.15 बजे पुंछ के मेंधर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया। इन सभी जगहों पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दिया। 1999 में युद्ध विराम को लेकर हुए समझौते के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर इसका उल्लंघन कर रहा है। अब तक हुए 2,730 उल्लंघनों में 24 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है और 100 से ज्यादा नागरिक घायल हो चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement