Pakistan violates ceasefire along LoC in Rajouri sector, one jawan injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक सेना ने फिर की राजौरी में फायरिंग, एक जवान घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 11:37 AM (IST)
पाक सेना ने फिर की राजौरी में फायरिंग, एक जवान घायल
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना के एक जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है। वहीं शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने नौगाम, केरन और राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। शुक्रवार रात राजौरी के सुंदरबनी में हुई भीषण फायरिंग में राइफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement