पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से 120 एमएम मोर्टार गोलों से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में चौकियों को निशाना बनाया गया।हालांकि भारतीय सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ लगने वाली भारतीय चौकियों पर अकारण भारी मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ले.कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाक सेना स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।