Pakistan trade body hints at reviewing ties with India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत के साथ व्यापार बंद करने पर विचार कर रहा पाक!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 4:54 PM (IST)
भारत के साथ व्यापार बंद करने पर विचार कर रहा पाक!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक व्यापार संगठन ने भारत के साथ मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर आपसी व्यापारिक संबंधों की समीक्षा के संकेत देते हुए कहा कि यदि जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो वह भारत के साथ व्यापार निलंबित करने पर विचार कर सकता है। डॉन की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान वाणिज्य एवं उद्योग मंडल महासंघ (एफपीसीसीआई) के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ आलम ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान पर मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों में भारत के साथ व्यवसाय और व्यापारिक संबंधों को जारी रखने की किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तानी व्यापार समुदाय एकजुट फैसला लेने के लिए साथ है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत के साथ व्यापारिक रिश्ता जारी रखना संभव नहीं है। यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement