Pakistan summons Indian envoy over Swami Aseemanand acquittal in 2007 Ajmer Blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वामी असीमानंद की रिहाई को लेकर भारतीय दूत तलब

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 2:29 PM (IST)
स्वामी असीमानंद की रिहाई को लेकर भारतीय दूत तलब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने 2007 में हुए अजमेर शरीफ विस्फोट मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता स्वामी असीमानंद की रिहाई को लेकर भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है और इसे लेकर चिंता जताई है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने शुक्रवार रात को जे.पी. सिंह को तलब किया। एक विशेष अदालत ने बुधवार को स्वामी असीमानंद और छह अन्य को 2007 में हुए अजमेर शरीफ विस्फोट मामले में संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 15 अन्य घायल हुए थे। असीमानंद 2007 के समाझौता एक्सप्रेस विस्फोट की साजिश रचने के भी आरोपी हैं। इस आतंकी घटना में 68 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तानी थे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement