Advertisement
पाकिस्तान सरकार ने कहाः महंगाई की वजहों में भारत से व्यापार पर रोक भी शामिल

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट बहुत बढ़ गई है। आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाते हुए भारत ने पाकिस्तान से आने वाले कई सामानों पर शुल्क बहुत बढ़ाकर उनकी भारतीय बाजार तक पहुंच मुश्किल बना दी, साथ ही पाकिस्तान को दिया गया तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया। उधर, 5 अगस्त को कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के भारत के फैसले के विरोध में पाकिस्तान सरकार ने भारत से व्यापार रोक दिया। अब, खुद पाकिस्तान सरकार मान रही है कि भारत के साथ व्यापार नहीं होने से देश में महंगाई बढ़ी है।
ऐसी बहुत सी वस्तुएं हैं जिन्हें पाकिस्तान के लिए कहीं ओर से मंगाने की तुलना में पड़ोस में होने के कारण भारत से मंगाना सस्ता पड़ता है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


