Pakistan expresses disappointment over US report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवाद पर अमेरिका की आलोचना से आहत हुए पाकिस्तान ने दी यह सफाई

khaskhabar.com: बुधवार, 06 नवम्बर 2019 5:20 PM (IST)
आतंकवाद पर अमेरिका की आलोचना से आहत हुए पाकिस्तान ने दी यह सफाई
इस्लामाबाद। आतंकवाद के खिलाफ अपर्याप्त प्रयासों पर पाकिस्तान को आड़े हाथ लेने वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर पाकिस्तान ने निराशा जताई है और कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ दी गई उसकी कुर्बानियों को रिपोर्ट में नजरअंदाज किया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में अमेरिकी रिपोर्ट पर निराशा जताते हुए कहा गया है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में पाकिस्तान के योगदान के कारण ही क्षेत्र से आतंकी संगठन अल कायदा का खात्मा हुआ है और इस योगदान ने दुनिया को एक सुरक्षित जगह बनाने में मदद दी है। इसके खिलाफ की जाने वाली कोई भी बात अवांछित है और द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरी के पक्ष में नहीं है। बयान में कहा गया है, अमेरिकी रिपोर्ट में जमीनी सच्चाइयों को और आतंकवाद के खिलाफ बीते दो दशकों में पाकिस्तान की बेशुमार कुर्बानियों व योगदान को नजरअंदाज किया गया है। बयान में इस बात की भी जिक्र है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच बातचीत के लिए सभी प्रयास किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement