Advertisement
तुर्की के लिए राहत सामग्री ले जा रहे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से निर्णय लिया गया कि राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, और बचाव टीमों को तुरंत तुर्की भेजा जाएगा। पीएमओ के निर्णय के उपरांत एनडीआरएफ की दो टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों को राहत और बचाव के लिए तुर्की भेज गया है।
गौरतलब है यह कोई पहली घटना नहीं है जब पाकिस्तान में संवेदनशील अवसरों पर अपने एयरस्पेस को भारतीय उड़ानों के लिए प्रतिबंधित रखा। कुछ माह पूर्व अफगानिस्तान में खाद्यान्नों की बड़ी किल्लत को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान के लोगों के लिए अनाज भेजा था। ऐसी गंभीर स्थिति में भी पहले पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया था, बाद में मानवीय आधार पर इसकी इजाजत दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


