Pakistan defence minister falls for fake news, makes nuclear threat to Israel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक रक्षा मंत्री की परमाणु हमले की धमकी!

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 9:38 PM (IST)
पाक रक्षा मंत्री की परमाणु हमले की धमकी!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने इजरायल को अप्रत्यक्ष रूप से न्यूक्लियर हमले की धमकी दी है। दरअसल, ख्वाजा मुहम्मद आसिफ सोशल मीडिया पर चल रही एक फर्जी खबर का शिकार हो गए और इजरायल को अप्रत्यक्ष रूप से परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी जिसके मुताबिक इजरायल ने इस्लामाबाद को सीरिया मामले में हस्तक्षेप करने पर न्यूक्लियर हमले की धमकी दी थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को प्रतिक्रिया देने की जल्दबाजी में खबर की विश्वसनीयता की जांच करना भूल गए। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने 23 दिसंबर को ट्वीट किया, इजरायल के रक्षा मंत्री ने सीरिया में पाक की भूमिका को लेकर न्यूक्लियर हमले की धमकी दी है। इजरायल भूल गया है कि पाकिस्तान भी एक न्यूक्लियर शक्ति संपन्न राज्य है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement