Advertisement
'पाकिस्तानी सेना ने दिए कश्मीरियों को हथियार', पीओजेके में पाकिस्तान का विरोध

उन्होंने दावा किया कि 5 फरवरी 2025 को रावलाकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशासन ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को खुली छूट दी थी। उनके अनुसार, उस समय प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के हथियारबंद लोग एके-47 राइफलों और तलवारों के साथ शहर में खुलेआम मार्च कर रहे थे। इस सभा के दौरान अमन खान के लगभग हर बयान व पाकिस्तानी सेना पर लगाए गए आरोप पर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। ईदगाह मैदान तालियों, नारों और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाजों से गूंजता रहा।
आंदोलनकारी नेताओं ने इसे जनता के बढ़ते असंतोष का स्पष्ट संकेत बताया। सभा के अंत में जेएएसी नेतृत्व ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन की 38 मांगों को बातचीत के जरिए स्वीकार कर लागू किया जाए। अन्यथा हजारों लोग मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करेंगे।
नेताओं ने कहा कि यदि यह मार्च शुरू होता है तो आंदोलन का एजेंडा केवल 38 मांगों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तब आंदोलन पाकिस्तान से पीओजेके खाली करने की मांग की दिशा में आगे बढ़ सकता है। लगातार 24 दिनों से जारी यह आंदोलन अब केवल आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों तक सीमित नहीं दिख रहा है।
रावलाकोट में हुई विशाल सभा ने संकेत दिया है कि आंदोलन धीरे-धीरे राजनीतिक स्वरूप ले रहा है और पाकिस्तान सरकार पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


