Pakistan army build-up intensifies on LoC Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक से घबराए पाक ने सीमा पर बढ़ाया सेना का जमावड़ा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 2:03 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक से घबराए पाक ने सीमा पर बढ़ाया सेना का जमावड़ा
एक अधिकारी ने बताया, ‘मौजूदा समय में अतंरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध को समर्थन नहीं करने वाला है। इसके अलावा विश्व जनमत सीमा पार आतंकी घटनाओं के खिलाफ भी है। ऐसे में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान आतंकी घटनाओं, खासकर फिदायीन हमले को बढ़ावा दे सकता है।’ सूत्रों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार लॉन्च पैड पर मौजूदा आतंकियों को वहां से हटा लिया गया है। गौरतलब है कि सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों के कई लॉन्च पैड बने हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब 100 आतंकी लॉन्च पैड की तरफ बढ़े हैं और वहां वे सीमा पार करने की तैयारी में है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाया है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैएबा जैसे आतंकी संगठनों के कैंपों को भी पाकिस्तानी सेना के बेस के करीब लगा दिया गया है ताकि भारत अगर दोबारा कोई स्ट्राइक करे तो उसे नुकसान कम हो।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement