pakistan airlines plane with 47 onboard crashes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान एयरलाइंस का 47 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश,21शव मिले

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 9:29 PM (IST)
पाकिस्तान एयरलाइंस का 47 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश,21शव मिले
नई दिल्ली। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान 47 यात्रियों के साथ लापता हो गया है। बताया गया कि चित्राल के पास ये विमान क्रैश हुआ है। पाकिस्‍तानी सेना ने कहा है कि उत्‍तर-पश्चिमी पाकिस्‍तान में विमान दुर्घटनास्‍थल से अभी तक 21 शव बरामद किए गए हैं। सेना बचाव के कार्यों में जुटी है। विमान ने उत्तरी शहर चित्राल से उडान भरने के बाद ग्राउंड कंट्रोल के साथ संपर्क खो दिया। पाकिस्तानी टीवी चैनलों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। खबर के मुताबिक विमान पीके-661 चितराल से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुआ था। पीआईए के प्रवक्ता डेनियल गिलानी ने आज तक को बताया कि विमान में 40 यात्री सवार थे और 4-5 क्रू मेंबर्स थे। इस छोटे विमान में सवार यात्रियों में जाने माने पॉप गायक से ईसाई मत प्रचारक बने जुनैद जमशेद भी शामिल थे। विमान उत्तरी शहर चितराल से इस्लामाबाद के लिए उड़ान पर था। वायु यातायात नियंत्रण संपर्क खोने से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार पत्र ने वैश्विक विमानन प्रहरी एविएशन हेराल्ड के हवाले से कहा कि विमान एबटाबाद के निकट इंजन में दिक्कत की वजह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। खैबर पख्तूनवा के एक पुलिस अधिकारी लायक शाह ने कहा कि विमान प्रांत के हवेलियन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।सेना की मीडिया शाखा, इंटर सिर्विसिस पब्लिक रिलेशन ने कहा कि सैनिकों और सेना के हेलीकॉप्टर को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement