pakistan again did cease fie violation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान सीज़फ़ायर वॉयलेशन से बाज़ नहीं आ रहा है

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 09:07 AM (IST)
पाकिस्तान सीज़फ़ायर वॉयलेशन से बाज़
नहीं आ रहा है
दिल्ली। पाकिस्तान सीज़फ़ायर वॉयलेशन से बाज़ नहीं आ रहा है। आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान पिछले 20 घंटे से फ़ायरिंग कर रहा है। अब तक 11 लोग ज़ख्मी हुए हैं। इनमें एक बच्ची और 6 महिलाएं शामिल हैं। एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे कई गांवों के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। आर्मी और बीएसएफ़ इस फ़ायरिंग का जवाब दे रही है।जवाबी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक 40 बार सीज़फ़ायर वॉयलेशन कर चुका है पाकिस्तान। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 40वीं बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 10 बजे नौशेरा सेक्टर के कलाल और बाबा खोरी क्षेत्र में कई राउंड की फायरिंग की। डेढ़ घंटे बाद आरएसपुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के पास भी गोलीबारी शुरू हो गई। सीमा पार से कई मोर्टार भी दागे गए। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement