pakistan admits capturing indian soldier chandu chavan assures release soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रास्ता भटक पाक पहुंचे जवान की रिहाई की उम्मीद बढी

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 1:35 PM (IST)
रास्ता भटक पाक पहुंचे जवान की रिहाई की उम्मीद बढी
नई दिल्ली। रास्ता भटक कर पाकिस्तान पहुंचे भारतीय जवान चंदू चव्हाण की रिहाई की उम्मीद बढ गई है। सरकार ने भरोसा दिला है कि पाकिस्तान ने जांच पूरी होने के बाद चंदू चव्हाण को जल्द ही रिहा कर भारत लाया जाएगा। आपको बता दें कि करीब साढ़े तीन महीने से भारतीय जवान चंदू चव्हाण पाकिस्तान के चंगुल में फंसे हुए है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने जल्द रिहाई का भरोसा दिलाया है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि चंदू के बारे में डीजीएमओ ने पाकिस्तान से बात की है। पाकिस्तान जल्द चंदू चव्हाण को रिहा करेगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पाकिस्तान से करीब 15-20 बार बात हो चुकी है। सुभाष भामरे ने कहा दो दिन पहले हुई बातचीत में पाकिस्तान ने सकारात्मक रुख दिखाया है और कहा है कि जांच पूरी होने पर चंदू को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि सेना का जवान चंदू चव्हाण सर्जिकल स्ट्राइक के दिन पीओके चला गया था। जिसे बाद में पाकिस्तानी सेना ने पकड लिया था।

[@ खास खबर Exclusive: पेपर आउट करने का ऐसा तरीका कि पुलिस भी हैरान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement