Advertisement
पाकिस्तान : सरकारी गोदामों से 5 अरब 35 करोड़ 50 लाख रुपये का गेहूं गायब !

नैब की रिपोर्ट में कहा गया है कि गेहूं गायब होने के मामले में खाद्य विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी गलती मानते हुए 'प्ली बारगेन' के द्वारा 2 अरब 11 करोड़ 20 लाख रुपये वापस किए हैं।
नैब ने बताया कि जांच में पता चला कि सिंध के सक्खर, लरकाना और बेनजीराबाद संभागों के नौ जिलों से कराची भेजा गया 74 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये कीमत का 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं कराची के गोदामों तक पहुंचा ही नहीं।
भ्रष्टाचार रोधी निकाय नैब ने कहा कि गेहूं के इस घपले और चोरी में खाद्य विभाग के अफसर और कई और लोग शामिल पाए गए हैं। इनके खिलाफ चार मामले दर्ज कर लिए गए हैं, इसके अलावा और मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पाकिस्तान में गेहूं और आटे की भारी किल्लत हो गई थी और इनकी कीमत बेतहाशा बढ़ गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


