Pak should be given answer to brick - Yogeshwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाए-योगेश्वर

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 5:42 PM (IST)
पाक को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाए-योगेश्वर
रोहतक। सेना के जवानों के सिर काटने की घटना के बाद खेल जगत भी दुखी है। ओलम्पिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त का कहना है कि बहुत दुखद है कि हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। दत्त भारतीय सेना के दो जवानों के साथ पाक सैनिकों द्वारा बर्बरता पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। योगेश्वर ने कहा यह बड़ा दुख़द है। आये दिन हमारे जवान शहीद हो रहे है कभी पाक द्वारा हमले में कभी नक्सली हमले में। सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिये। डिफेन्स नहीं अटैक ही अच्छा रहेगा। जवान तो शहीद हो ही रहे है, ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। इस तरह देश का हर जी आक्रोशित रहते है क्योंकि हर रोज हमारे जवान शहीद हो रहे है। इस बार तो पाक ने बड़ी बर्बरता और क्रूरता की अब तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement