Pak SC concludes Panama case hearing against Nawaz Sharif-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पनामा पेपर्स लीक मामले में नवाज के खिलाफ सुनवाई खत्म, फैसला सुरक्षित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 4:34 PM (IST)
पनामा पेपर्स लीक मामले में नवाज के खिलाफ सुनवाई खत्म, फैसला सुरक्षित
इस्लामाबाद। हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पाक पीएम नवाज शरीफ व उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले शुक्रवार को सुनवाई खत्म हो चुकी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला सुरक्षित रखा है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तकदीर तय करेगा। हालांकि, न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान, न्यायमूर्ति शेख अजमत और न्यायमूर्ति इजाजुल हसन की तीन सदस्यीय पीठ ने इस हाईप्रोफाइल मामले में फैसला सुनाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। जस्टिस सईद ने शुक्रवार को कहा कि फैसला सुनाते वक्त कोर्ट किसी कानून को नजर अंदाज नहीं करेगा। हम याचिककर्ताओं व प्रतिक्रिया देने वालों के मौलिक अधिकारों के प्रति सजग हैं। वहीं, शरीफ ने अपने परिवार की संपत्ति पर जांच समिति की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण तथा जनादेश के खिलाफ करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उसे साथ न्याय करेगा। आपको बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में 20 अप्रैल के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने जेआईटी का गठन किया था और प्रधानमंत्री, उनके पुत्रों और इस मामले से संबंधित किसी भी अन्य व्यक्ति को उस धनशोधन के आरोपों की जांच के लिए बुलाने का अधिकार दिया था, जिसके माध्यम से लंदन के पार्क लेन इलाके के चार अपार्टमेंट खरीदे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement