Pak: Imran alleged, Sharif offered 10 billion for stay silent in Panama case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक: इमरान बोले, शरीफ ने पनामा केस में चुप रहने को किया था 10 अरब का ऑफर

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 6:53 PM (IST)
पाक: इमरान बोले, शरीफ ने पनामा केस में चुप रहने को किया था 10 अरब का ऑफर
नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा आरोप लगाया है। इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ ने उन्हें पनामा गेट स्कैंडल पर शांत रहने के लिए 10 अरब रुपये का ऑफर किया था। हालांकि नवाज शरीफ की बेटी ने इस बात का खंडन किया है। पनामा गेट्स को लेकर हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से 3-2 से दिए गए एक विभाजित फैसले के कारण प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे। पीठ ने कहा था कि शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटाने के सबूत नाकाफी हैं। हालांकि, पीठ ने एक हफ्ते के अंदर एक संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) गठित करने का आदेश दिया, ताकि शरीफ के परिवार के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जांच की जा सके। यह टीम हर दो हफ्ते के बाद अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च अदालत में पेश करेगी और 60 दिन में जांच पूरी करेगी। शरीफ परिवार पर क्या है आरोप?

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement