Advertisement
'अभिनंदन' को डरा-धमका नहीं सकता PAK, युद्ध-बंदी पर जिनेवा संधि को जानें

युद्ध बंदियों को डरा-धमका नहीं सकते
ऐसे में यहां आपको ये जानना जरूरी कि युद्ध बंदियों के लिए नियम क्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय जिनेवा संधि में युद्धबंदियों को लेकर नियम बनाए गए हैं। इसके तहत युद्धबंदियों को डराने-धमकाने का काम या उनका अपमान नहीं किया जा सकता।
युद्ध के बाद लौटा दिया जाता है
युद्धबंदियों को लेकर जनता में उत्सुकता पैदा भी नहीं करना है। जिनेवा संधि के मुताबिक, युद्धबंदियों पर या तो मुकदमा चलाया जाएगा या फिर युद्ध के बाद उन्हें लौटा दिया जाएगा। पकड़े जाने पर युद्धबंदियों को अपना नाम, सैन्य पद और नंबर बताने का प्रावधान किया गया है।
कुछ देशों ने किया जिनेवा संधि का उल्लंघन
हालांकि, दुनिया के कुछ देशों ने जिनेवा संधि का उल्लंघन भी किया है। जिनेवा संधि का आमतौर पर मतलब दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1949 में तैयार की गई संधियों और नियमों से है। इसका मुख्य मकसद युद्ध के वक्त इंसानी मूल्यों को बनाए रखने के लिए कानून तैयार करना था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


