नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि कलाकार आतंकवादी नहीं होते हैं,लेकिन क्या इन लोगों में आत्मा है ? ये लोग सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में सोचते रहते हैं। करोड़ों कमाते हैं और बिरयानी खाते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये लोग उरी और दूसरी जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों में भारतीय सैनिकों की शहादत पर कभी कुछ क्यों नहीं बोलते है। वहीं बाबा रामदेव ने ये भी कहा कि उन्हें पाकिस्तान में योगा कैंप लगाने से कोई गुरेज नहीं है, क्योंकि योगा भी एक कला है। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान में पतंजलि यूनिट लगाने को भी तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों की तरह वे महज इससे मुनाफा नहीं कमाएंगे बल्कि जो कमाई होगी उसको पाकिस्तानी लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।
इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षाआलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी