बलूचिस्तान के एक नेता समद बलूच ने राहिल के बयान पर समा टीवी से कहा- इतने
दिनों बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख का गिलगित-बाल्टिस्तान जाना और वहां से
इस अंदाज में बात करना बहुत कुछ कहता है। समद ने कहा, ‘मोदी के 15 अगस्त के
भाषण के बाद हमें हैरानी हो रही थी कि पाकिस्तान सेनाचुप क्यों है। अब
लगता है, मोदी का तीर सही निशाने पर बैठा है। वह पाकिस्तान सेना को ही तो
संदेश देना चाहते थे।’
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए
भाषण में कहा था, ‘पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान, गिलगित, पाक के कब्जे
वाले कश्मीर के हिस्से के लोगों ने मुझे बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। मेरा
आभार व्यक्त किया है। मेरे प्रति सद्भावना जताई है। दूर-दूर बैठे लोग हैं।
जिस धरती को मैंने देखा नहीं, जहां के लोगों से कभी मुलाकात नहीं हुई, वे
प्रधानमंत्री का आदर करते हैं तो यह मेरे सवा सौ करोड़ देशवासियों का
सम्मान है। मैं गिलगित, बलूचिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों
का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’