Pak again attacks Kashmir For India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया

khaskhabar.com: रविवार, 03 फ़रवरी 2019 4:19 PM (IST)
पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत को अपनी समस्याओं के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उसका भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर उन्होंने वरिष्ठ कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर बात की तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। कुरैशी ने 29 जनवरी को मीरवाइज से 'जम्मू एवं कश्मीर में भारत द्वारा मानवाधिकार के उल्लंघनों' को सामने लाने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों के बारे में बताने के लिए फोन पर बात की थी। साथ ही उन्हें ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में होने वाले सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने के लिए फोन किया था। अगर कश्मीर मुद्दा उठाया जाता है तो भारत नाराज हो जाता है, जबकि तथ्य यह है कि इस मुद्दे को सुलझाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement