Painter stole from home lakhs of rupees jewelery -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंटर ने घर से चुरा लिए लाखों रुपए के गहने

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 8:32 PM (IST)
पेंटर ने घर से चुरा लिए लाखों रुपए के गहने
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर घर में पेंट करने के बहाने घुसे युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की वारदात के महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर उससे चुराया गया तीन लाख रुपए का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बद्रीलाल (23) निवासी नदी की ढाणी झिलाई टोंक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पूजा दासवानी निवासी बसंत विहार कॉलोनी टोंक रोड ने मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसने 27 अप्रैल को घर पर पेंट कराने के लिए ठेका गिर्राज प्रसाद को दिया था। पूजा ने बताया कि उसने एक मई को अलमारी की साफ सफाई कर पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने और डायमंड का मंगलसूत्र एवं एक सोने की अंगूठी और एक सोने और डायमंड की अंगूठी जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए थी उसे अलमारी में रख दिया था। जब पूजा ने पांच मई को अलमारी संभाली तो उसमें से सामान गायब था। सामान चोरी होने की जानकारी पीडि़त ने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई कर बद्रीलाल को गिरफ्तार कर चोरी गए माल को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं मामले में पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement