Pahari Nagar Palika: Shishupal Sharma becomes the first chairman unopposed, BJP dominates in the absence of opposition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 5:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहाड़ी नगर पालिकाः शिशुपाल शर्मा निर्विरोध बने पहले चेयरमैन, विपक्ष की गैर-मौजूदगी से भाजपा का दबदबा

khaskhabar.com: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 4:00 PM (IST)
पहाड़ी नगर पालिकाः शिशुपाल शर्मा निर्विरोध बने पहले चेयरमैन, विपक्ष की गैर-मौजूदगी से भाजपा का दबदबा
खास खबर। पहाड़ी नवसृजित पहाड़ी नगर पालिका के पहले अध्यक्षीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण शुरू होने से पहले ही बाजी मार ली है। भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल शर्मा ने चेयरमैन पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल कर निर्विरोध जीत दर्ज की।
विपक्षी दलों द्वारा मैदान में प्रत्याशी तक न उतार पाने और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा शिशुपाल शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवगठित निकाय के इस पहले ही चुनाव में बिना किसी चुनावी घमासान के मिली इस एकतरफा जीत ने क्षेत्र में भाजपा के सांगठनिक दबदबे को पुख्ता कर दिया है।
निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा होते ही कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसे आगामी स्थानीय समीकरणों के लिहाज से विपक्षी खेमे की बड़ी रणनीतिक विफलता के रूप में भी देखा जा रहा है, जो नवसृजित निकाय के पहले ही ऐतिहासिक चुनाव में सांकेतिक चुनौती पेश करने में भी नाकाम साबित हुआ।
इस जीत पर नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने नवनिर्वाचित चेयरमैन शिशुपाल शर्मा का स्वागत करते हुए इसे जमीनी कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन संगठन के सामूहिक संकल्प और मजबूत बूथ प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि नवसृजित पहाड़ी नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और समग्र विकास की गति को तेज करने में यह नया बोर्ड मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement