Advertisement
धान की बिजाई शुरूः सीज़न दौरान किसानों को नियमित बिजली दी जाएगी: भगवंत मान

भगवंत मान ने बताया कि तीसरे पड़ाव अधीन सात जिलों रूपनगर, एसएएस नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगना शुरू हो जाएगी। जबकि बाकी नौ जिलों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्रीमुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की लगवाई 21 जून से शुरू होगी।
धान के सीज़न दौरान किसानों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए कम से- कम आठ घंटे नियमित बिजली स्पलाई हर हाल में यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
भगवंत मान ने कहा कि पिछले साल की तरह धान के सीज़न दौरान किसानों को पानी की नियमित स्पलाई मिलेगी और किसानों को बिजली सप्लाई देने के लिए सूबा सरकार के पास कोयले का उचित भंडार है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


