Pachewar police recovered stolen Brezza in 48 hours and arrested two accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पचेवर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी की ब्रेजा बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 20 अप्रैल 2025 2:59 PM (IST)
पचेवर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी की ब्रेजा बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
टोंक। मालपुरा उपखंड के पचेवर थाना क्षेत्र के गांव कुरथल से चोरी हुई ब्रेजा कार को पचेवर पुलिस ने 48 घंटे में बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल और पुलिस उप अधीक्षक मालपुरा आशीष प्रजापत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने टीम बनाकर कार्रवाई की। इस मामले में कोटड़ी, जिला मीलवाड़ा निवासी घनश्याम सिंह ने 17 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट में उसने बताया कि 14 अप्रैल को वह बेटी की ननद की शादी में कुरथल आया था। 17 अप्रैल की रात ब्रेजा कार RJ51-CA-2631 गजराज सिंह के बाड़े के बाहर खड़ी की थी। रात 9 बजे खाना खाकर चबूतरे पर सो गया। सुबह 5:30 बजे उठने पर कार गायब मिली। तलाश के बाद भी कार नहीं मिली। जिस पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने डीएसटी टीम मालपुरा के साथ गांव कुरथल में पूछताछ की। अनजान लोगों की जानकारी जुटाई। 80 किलोमीटर क्षेत्र में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में कार का मूवमेंट मालपुरा, रेनवाल और प्रतापनगर जयपुर की ओर मिला। टोल नाकों से डिटेल निकाली गई। तकनीकी साक्ष्यों से दो संदिग्धों की पहचान हुई। नाम आशीष और अंकित सामने आए। दोनों का मूवमेंट चोरी की कार के साथ मिला।
थानाधिकारी मुकेश चौधरी और डीएसटी टीम ने दोनों का पीछा किया। नीमकाथाना सीकर के बाहर हाईवे पर दोनों को चोरी की ब्रेजा कार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी कबूल की। बताया कि प्रतापनगर जयपुर में भी एक वारदात की थी।
आरोपी शादी में शामिल होने गांव कुरयल आए थे। शादी में सभी व्यस्त थे। इसी दौरान चबूतरे पर रखी कार की चाबी चुराई। पहले देखा कि चाबी किस गाड़ी की है। रात में सभी के सोने पर बाहर खड़ी ब्रेजा कार चुराकर प्रतापनगर जयपुर ले गए। अगले दिन कार को नीमकाथाना जिला सीकर ले गए। कार को खुर्दबुर्द करने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी आशीष सिंह पुत्र अजय सिंह, उम्र 18 वर्ष 4 माह, निवासी बाणी कुम्मा काला कोटका , नीमकाथाना, हाल निवासी निवारु झोटवाड़ा जयपुर है। दूसरा आरोपी अंकित पुत्र अशोक, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाणी कुम्मा काला कोटड़ा, थाना नीमकाथाना है।
टीम में थानाधिकारी मुकेश चौधरी, नारायण हैड कांस्टेबल डीएसटी टीम प्रभारी, रामराज कांस्टेबल डीएसटी टीम, लक्ष्मण कांस्टेबल थाना पचेवर और जितेन्द्र कांस्टेबल सीओ कार्यालय मालपुरा शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement