PAC officer and his wife attempted suicide in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में पीएसी अधिकारी व उनकी पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2023 10:29 AM (IST)
UP में पीएसी अधिकारी व उनकी पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
इटावा (उप्र)। प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 28वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट राकेश नायक और उनकी पत्नी को यहां उनके सरकारी आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भेज दिया गया। दंपति को किसी बात पर बहस करते सुना गया, इसके बाद वे अलग-अलग कमरों में चले गए। मंगलवार देर रात नायक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जबकि उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों हालत नाजुक बताई जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement