Outrage in the Nai (Sen) Community; Demand for Action Over MLA Alleged Statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाई (सेन) समाज में आक्रोश, विधायक के कथित बयान पर कार्रवाई की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 मई 2026 5:24 PM (IST)
नाई (सेन) समाज में आक्रोश, विधायक के कथित बयान पर कार्रवाई की मांग
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को संबोधित एक ज्ञापन आज जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें महंत बालक नाथ के कथित बयान को लेकर नाई (सेन) समाज ने कड़ा विरोध जताया है। मामले के अनुसार, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा कथित रूप से “तू जेईएन है या नाई” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसे समाज के लोगों ने अपमानजनक बताया है। यह टिप्पणी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नाराज़गी के दौरान कही गई बताई जा रही है, लेकिन इसमें नाई समाज का उदाहरण देना आपत्तिजनक माना गया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राजस्थान सहित देशभर में सेन समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। उन्होंने इसे मेहनतकश और श्रमजीवी वर्ग के सम्मान पर सीधा आघात बताया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सेन समाज सदियों से समाज के हर वर्ग के सुख-दुख, जन्म-मरण और विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों में अपनी सेवाएं देता आया है। अपनी निष्ठा, कौशल और सेवा भावना के लिए प्रसिद्ध इस समाज के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती है।
समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित विधायक के खिलाफ उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही, उनसे सार्वजनिक रूप से माफी दिलाकर समाज में विश्वास और सम्मान बहाल किया जाए।इस दौरान गो भगत दयालपुरी जी महाराज, मंगल नाथ बालाजी उपासक सत्यनारायण जी, कांग्रेस सचिव किशन जी सेन, अशोक जी भाटी, दीपक सेन, किशन फौजी, सुखदेव फौजी, राम रतन सेन, भानु सैन, सुरेंद्र भाटी, विष्णु शेखासर, नंदकिशोर बावड़ी, अभिषेक सेन और अरुण भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement