Advertisement
दिल्ली को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM रेखा गुप्ता

उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के विजन की सराहना की और बताया कि दिल्ली में हाई-टेंशन तारों को हटाने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हमारी मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली की सड़कों पर निकलती हैं, हजारों लोगों से मिलती हैं और दिनभर दिल्ली के विकास के लिए काम करती हैं। उनकी ऊर्जा और समर्पण प्रेरणादायक है।"
उन्होंने उपराज्यपाल विनय सक्सेना की भी तारीफ की, जिन्होंने दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, "पहले मैं सोचता था कि गवर्नर केवल औपचारिक भूमिका निभाते हैं और आराम से रहते है, लेकिन विनय सक्सेना ने मेरी सोच बदल दी। उनके नेतृत्व में दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं।"
एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दिल्ली की यात्रा में आज का दिन महत्वपूर्ण है। विधानसभा परिसर में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। यह पहल हमारे प्रधानमंत्री मोदी के विजन का प्रतिबिंब है।"
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "दिल्ली और देश की जनता को पता होना चाहिए कि लोकतंत्र की नींव और आत्मा इसी विधानसभा परिसर में, इसी सदन में बसती है, जहां हम सभी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श करते हैं। यहां तर्क-वितर्क होते हैं, पक्ष-विपक्ष होता है, लेकिन इस सदन का मूल उद्देश्य यही है कि यह पूरी तरह से जनता के लिए बना है। हमें याद रखना चाहिए और जागरूक रहना चाहिए कि यह विधानसभा जनता की उम्मीदों का केंद्र है। उन्होंने इसे अपने लिए चुना है और वे यहां गहन चर्चा और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद करते हैं।"
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मैं इस पहल की सराहना करता हूं। पीएम मोदी के विजन के मुताबिक इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें खुशी है कि दिल्ली में ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


