Organizing the program on the fourth anniversary of Digital India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीटल इंडिया की चतुर्थ वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2019 7:30 PM (IST)
डिजीटल इंडिया की चतुर्थ वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर। डिजीटल इंडिया की चतुर्थ वर्षगांठ पर सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एनआईसी अधिकारियों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में डिजीटल इंडिया की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी के आयुक्त अबंरीश कुमार ने कहा कि डिजीटल इंडिया की अवधारणा तभी पूरी मानी जा सकती है जब हमारा काम पूरी तरह से पेपरलैस हो जाए। इससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाई जाने वाली एप्लीकेशन सरल होनी चाहिए ताकि आमजन इसे आसानी से प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाई गई सभी एप्लीकेशन की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जानी चाहिए तथा अधिकारियों को इसमें प्रोएक्टिव होकर काम करना होगा जिससे ई- गवर्नेन्स को 100 प्रतिशत लागू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि फिजीकल सर्वर बेस्ड सिस्टम से वर्चुअल सर्वर बेस्ड सिस्टम की तरफ जाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय विभाग के लिए चुनौतियां भरा है क्योंकि सभी विभाग अब डिजीटाइजेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। विभाग को एक ऎसा सिस्टम बनाना होगा जो कि इन चुनौतियों को पूरा कर सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement