Organizing development program at SSJain Subodh Management Institute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एस.एस.जैन सुबोध मैनेजमेंट संस्थान में डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 जून 2021 8:43 PM (IST)
एस.एस.जैन सुबोध मैनेजमेंट संस्थान में डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
जयपुर । जीवन में आपका लक्ष्य क्या है और उस पर चलने का मार्ग क्या है ये सोचने के लिए खुद को थोड़ा समय दे, अपनी यूएसपी को समझे और उसके बाद कदम बढ़ाए। ये कहना था इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर एंड लाइफ कोच विक्रम शर्मा का। वे मानसरोवर स्थित एस.एस. जैन सुबोध मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन कॉर्पोरेट ट्रेनर विक्रम शर्मा ने शिक्षकों को 'लक्ष्य निर्धारण सत्र' पर सम्बोधित किया जिसमें देश विदेश के पच्चास से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने यूसीसी एवं एएए एवं एचसीजी व्याख्या भी की, उन्होंने कहा कि जीवन में जीने के लक्ष्य निर्धारण सबसे जरुरी एवं अहम है उसके बिना जीवन में प्रगति खत्म हो जाती है उन्होंने हार्डवर्क कमिटमेंट एवं ग्रीप को सफलता की कूंजी बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉ राजू अग्रवाल ने की एवं कार्यक्रम को कोर्डिनेशन पारुल भार्गव ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement