Advertisement
पिंकसिटी में पहली बार होगा तीन दिवसीय राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जैन ने बताया कि दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में हर दृष्टिबाधित बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करता है। हर टीम में तीन तरह के खिलाड़ी होते हैं- बी1, बी2 और बी3। बी1 पूरी तरह से दृष्टिबाधित 4 सदस्य होते हैं, वहीं बी 2 में 3 मीटर तक दिखाई देने वाले 3 दृष्टिबाधितों को शामिल किया जाता है, वहीं बी 3 में 4 आंशिक दृष्टिबाधित होते हैं। इस प्रकार कुल 11 खिलाड़ियों की एक टीम तैयार होती है।
इस राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश रखा गया है। अपनी तरह की अनोखी इस प्रतियोगिता का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अजमेर में इससे पूर्व वर्ष 2016 में दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्थान की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं एक बार वर्ष 2015 में जोधपुर में राष्ट्रीय स्तर की दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। इसमें पूरे देश से आई 8 टीमों ने हिस्सा लिया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लुई-ब्रेल दृष्टिहीन विकास संस्थान राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 19-20 मई 2018 को करवा चुका है। साथ ही अखिल भारतीय दृष्टिबाधित महिला संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 29-39 सितंबर 2018 को करवा चुका है। यह संस्थान 4 जनवरी, 1981 से जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहा है। यह दृष्टिबाधितों को निशुल्क आवासीय कम्प्यूटर कोर्स करवाता है। संस्थान 1 जुलाई 2019 से पहली से आठवीं कक्षा तक का दृष्टिबाधितों का विद्यालय शुरू करने जा रहा है।
पूरी दुनिया में खेला जाता है
विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट काउंसिल वर्ष 1996 से दृष्टिबाधित क्रिकेट का आयोजन करवा रहा है। अब तक पांच दृष्टिबाधित विश्व कप आयोजित किए जा चुके हैं। पहला दृष्टिबाधित विश्व कप 1998 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसमें दक्षिण अफ्रीका विजयी रही। वर्ष 2002 में दूसरा दृष्टिबाधित विश्व कप चेन्नई में आयोजित हुआ। इसमें पाकिस्तान विजयी रहा। वर्ष 2006 में तीसरा दृष्टिबाधित विश्व कप इस्लामाबाद में आयोजित हुआ। इसमें पाकिस्तान विजयी रहा। वर्ष 2014 में भारत ने दो बार के चैंपियन पाकिस्तान को हराकर चौथा दृष्टिबाधित विश्व कप जीता। वर्ष 2018 में भारत ने पांचवा दृष्टिबाधित विश्व कप पाकिस्तान को हराकर जीता। वर्ष 2012 में बंगलुरु में पहली दृष्टिबाधित टी 20 विश्व कप आयोजित हो चुका है। दृष्टिबाधित क्रिकेट का उत्पत्ति मेलबॉर्न में वर्ष 1922 में हुई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


