Order to write the preamble and fundamental duties of the constitution in the educational campus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों को शैक्षणिक परिसर में लिखवाने के आदेश

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 9:35 PM (IST)
संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों को शैक्षणिक परिसर में लिखवाने के आदेश
- पुस्तकों में प्रकाशन करना सुनिश्चित करें जयपुर । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सभी राजकीय विद्याालयों और महाविद्यालयों में भारत के संविधान में अंकित उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों को परिसर में लिखवाने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में मंत्रिमण्डल की आज्ञा की तत्परता से पालना सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए गये हैं।
उन्होंने बताया कि भारत के संविधान के महत्व को बच्चों और युवाओं में प्रचारित करने के लिए प्रत्येक शनिवार इस पर चर्चा करने तथा पाठ्य पुस्तकों में इसे प्रकाशित करने निर्णय भी लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement