Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

इस बीच बारिश और हवाओं की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई 386 से घटकर 302 पर पहुंच गया है। इस वजह से ग्रैप 4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। हालांकि, प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए ग्रैप-3 के तहत कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। दिन में आर्द्रता का स्तर 74 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


