Opposition will offensive in the winter session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबरExclusive :शीतकालीन सत्र में विपक्ष रहेगा आक्रामक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 10:55 AM (IST)
खास खबरExclusive :शीतकालीन सत्र में विपक्ष रहेगा आक्रामक
उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली

संसद के शीतकालीन सत्र के लिए कांग्रेस पार्टी को एक मुद्दा मिलता दिख रहा है। वन रैंक वन पेंशन मामले को अब विपक्ष संसद में जोर शोर से उठा सकता है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी की सरकार का मुद्दा भी संसद में उठाया जा सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। और शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं, पर कश्मीर के हालात लगातार बिगड़ता जा रहे है। आए दिन सीमा पार से गोलीबारी हो रही है
जिसमें सीमा पर रह रहे सिविलियन मारे जा रहे हैं। उनके घर टूट रहे हैं, वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा और पीडीपी की सरकार जम्मू कश्मीर में फेल होती दिख रही है। जिसका मुद्दा विपक्ष पार्लियामेंट में उठा सकता है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी सबसे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी सरकार जब आएगी तो सैनिकों की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी।
परंतु सरकार 2 वर्ष अपने कार्यकाल को पूरा कर चुकी है लेकिन अभी तक वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर पूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर मंतर पर लंबे समय से धरने पर बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़े :डिंपल ने कहा-ट्रेनी सीएम ने इतना काम कर दिया
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement