Advertisement
विपक्षी एकता अपने आप में बड़ा भ्रम, नीतीश से असंभव : चिराग

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर वे किस मॉडल को लेकर जाएंगे। पटना में उनके बगल में सैकड़ों झोपड़ियां जल गई हैं, उसे देखने की इन्हें फुरसत नहीं और पीएम बनने की महत्वकांक्षा में दिल्ली पहुंच गए।
लोजपा (रामविलास) के नेता ने कहा कि नीतीश के लिए महात्कांक्षा के अलावा बिहार और बिहारी से कुछ लेना देना नहीं है।
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के समय ही ये तय किया जाएगा, कि उनकी पार्टी किस गठबंधन के साथ जाएगी। उन्होंने कहा अभी पार्टी की प्राथमिकता संगठन मजबूत करना, जनाधार बढ़ाना और लोगों के बीच जाना है।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के एक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि पापा (रामविलास पासवान) के निधन के बाद परिवार में वे ही सबसे बड़े थे, लेकिन उन्होंने पार्टी तोड़ दी, परिवार तोड़ दिया।
उन्होंने कभी मुझे अपना माना ही नहीं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब वे इनसे बहुत आगे निकल गए हैं, इस कारण इन बातों का कोई मतलब नहीं।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


